फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में युवक की हत्या: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Thu, 27 Jun 2024 10:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार को भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर लगा है।  
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में मिट्टी समतल करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला 
विमलेश चौहान (26) के घर के बगल से उनके भतीजे बिट्टू चौहान और पिंटू चौहान के घर जाने का रास्ता है। इस रास्ते में बरसात का पानी लग जाता है। इस कारण विमलेश चौहान ने दो-तीन दिन पहले ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा दिया था, जिसे सुबह करीब छह बजे समतल कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि भतीजे बिट्टू चौहान और पिंटू चौहान ने मिट्टी समतल करने से रोका। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर बिट्टू चौहान ने गोली मार दी, जो विमलेश के सिर में लगी। इससे विमलेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें