फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासंद अफजाल पहुंचे हथियाराम मठ, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
हथियाराम मठ में भवानी नंदन यति से आशीर्वाद लेते सांसद अफजाल अंसारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जखनियां। तहसील के जखनिया विधानसभा में रविवार को सांसद अफजाल अंसारी ने दौरा किया। शाम करीब चार बजे सांसद मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां पर कोरोना के चलते प्रबंधक नरेंद्र मौर्य के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल हुए। इसके बाद हथियाराम सिद्धपीठ मठ गए। वहां पर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति से उन्होंने आशीर्वाद लिया तथा बुढ़िया माता का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति ने कहा कि सांसद के सहयोग से सिद्धपीठ मठ के लिए सोलर और पानी टंकी लगवाने का कार्य किया जो काफी सराहनीय है। यहां के बाद उन्होंने शाम 6 बजे मऊ के लिए रवाना हो गये। इस मौके पर भांवरकोल पूर्व ब्लाक प्रमुख लूटूर राय, मकसूदन पांडे, डॉ लल्लन यादव, बृजेश कुशवाहा, कतवारू कुशवाहा, सूरज मौर्य, पप्पू गुप्ता, अजय त्रिपाठी और सोनू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें