फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की मंदबुद्धि किशोरी के साथ रविवार की देर शाम गांव के दो युवकों ने दुराचार किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

दुष्कर्म की शिकार किशोरी रविवार की शाम मां के साथ खेत गई थी। इस दौरान गांव के दो मनबढ़ वहां पहुंचे और किशोरी को लालच देकर अपने पास बुला लिया। इसके बाद उसे गांव के बाहर मौजूद पंपिंग सेट पर ले जाकर उसके संग मुंह काला किए। घिनौने कृत्य को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरी तरफ दुष्कर्म की शिकार पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची, इस दौरान उसकी हालत देख परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। पीड़िता ने रोते-बिलखते मां को आप बीती सुनाई। इस दौरान मां पीड़िता को साथ लेकर कोतवाली पहुंची, और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू की। साथ ही किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें