फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों को लेकर ग्रामीणों संग हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह यादव द्वारा जमानिया के मनिया पाल्हनपुर में पार्टी की नीतियों को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनाव में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने काम किया जाएगा। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनाने में सभी महती भूमिका अदा करिए। समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र, कर्पूरी ठाकुर और मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों पर चलती है। यहां गरीब और अमीर सबको समान भाव से देखा जाता है। जबकि वर्तमान सरकार उद्योगपतियों की हितैषी सरकार है। केवल उद्योगपतियों के लिए काम करती है तथा गरीबों को सिर्फ पांच किलो गेहूं और चावल देकर उनका पेट भरना चाहती है। अखिलेश यादव की सरकार में गरीबों को भर पेट भोजन के लिए कई उपाय किए गए थे।
नौजवानों को लैपटॉप एवं टैबलेट तथा बेरोजगारी भत्ता के साथ-साथ इंटरमीडिएट पास कन्याओं को बीस हजार नगद देने का काम किया गया था। महिलाओं को समाजवादी पेंशन देकर उनको उत्साहित किया गया था। अधिक से अधिक नौजवानों को सरकारी सेवा में रोजगार देकर नौजवानों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें