फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटी, अंधेरे में पढ़ रहे बच्चे, पानी का भी संकट

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में अंधेरे में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नगर के विशेश्वरगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थिति काफी खराब है। विद्यालय का विद्युत कनेक्शन कटने से कक्षाओं में अंधेरा रहता है। बच्चे उमस भरी गर्मी के बीच अंधेरे में ही पढ़ने के लिए मजबूर होते हैं। बिजली न रहने से पानी का भी संकट गहरा गया है। इसकी वजह से मध्याह्न भोजन बनाने और पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के छह माह बाद करीब एक पखवारा पूर्व शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के उच्च प्राथमिक विद्यालय खुले तो पूरे उत्साह के साथ बच्चों के आने का क्रम शुरू हो गया। नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी पंजीकृत छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचने लगे, लेकिन यहां उन्हें उमस एवं गर्मी के बीच बैठकर पढ़ाई को विवश होना पड़ रहा है। वजह बिजली विभाग द्वारा विद्यालय का कनेक्शन विच्छेदित कर दिया गया। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से सबमर्सिबल का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में पीने के पानी की समस्या अलग बनी हुई है। विद्यालय परिसर में लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत का सामना छात्राओं और महिला शिक्षकों को उठाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मध्यान्ह भोजन बनाने से लेकर पीने तक के लिए शिक्षक-शिक्षिकाएं बाहर से पानी बोतल खरीदते हैं।
-
बिजली विभाग ने आपूर्ति बाधित कर दी है। ऐसे में गर्मी और उमस के बीच बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। पानी की सप्लाई भी बंद है। बाहर से पानी का बोतल खरीदकर पीने की व्यवस्था की गई है।- रितेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन

-
काफी दिनों बाद विद्यालय खुला है। बिजली आपूर्ति ठप होने से कक्षाओं में अंधेरा छाया रहता है। इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।- सरोज भारती, अध्यापिका
-
जल्द ही विद्यालयों पर विद्युत आपूर्ति संचालित हो जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया है। ऐसे में उमस एवं गर्मी से बच्चों को राहत मिलेगी।- महेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें