फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रघुवरगंज चट्टी पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक मेडिकल स्टोर का संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम छानबीन करने के साथ चार लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

नसरतपुर गांव निवासी सुनील राय उर्फ बिट्टू (40) की रघुबरगंज चट्टी पर मेडिकल स्टोर की दुकान है। दोपहर करीब 2.30 बिट्टू राय के पेट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल के मित्रों ने पहले उसे हाटा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं गोली लगने की जानकारी होने पर संचालक ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नगर के निजी अस्पताल ले आए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायल को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर बाइक से घायल दुकानदार को इलाज के लिए ले जाते समय लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही सीओ रविंद्र कुमार वर्मा और कोतवाल अशोक कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गोली चलने की आवाज चट्टी पर मौजूद अन्य लोगों को सुनाई नहीं दी। गोली कैसे लगी कोई भी इसे बताने हो तैयार नहीं है। वहीं घटना के बाद आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर चले घर चले गए। कोतवाल अशोक कुमार मिश्र ने बताया की घटना के संबंध में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आमजनों से घटना की जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कोई व्यक्ति घटना के बारे में बताने को तैयार नहीं है। जिस दुकान में घटना हुई है, वहां और उसके बाहर न तो खून के निशान है और न ही किसी ने गोली चलने की आवाज सुनी है। जांच चल रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें