फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका के पिता ने पति सहित सात पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना के मसौन गांव निवासी भोरिक राम की पुत्री तेतरी देवी (22) की शादी बीते 28 मई को परसा गांव निवासी अश्वनी के साथ हुई थी। मृतका के पिता भोरिक राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते थे। बाइक नहीं देने पर पति अश्वनी, ससुर रामदयाल, सास निर्मला, ननद रंजन, रेखा और देवर विशनु एवं जय किशन प्रताड़ित करते थे। देर रात सूचना मिली कि पुत्री ने फंदे पर झुलकर जान दे दी है। इधर मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तहरीर के आधार पर पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानीबन शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि पति सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें