फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर शहर कोतवाली के अकलपुरा (आलमपट्टी) में बृहस्पतिवार की देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विवाहिता के पति सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृतका के भाई जंगीपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी संजय गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बहन पिंकी गुप्ता (35) का विवाह वर्ष 2014 में नगर के अकलपुरा (आलमपट्टी) निवासी धीरज गुप्ता से हुई थी। आरोप लगाया कि बहन को उसका पति धीरज गुप्ता, ससुर, सास एवं ननद द्वारा देहज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। इसके बाद सुलह-समझौता होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहन पिंकी गुप्ता पुन: ससुराल में रहने लगी। इसके बाद ससुरालियों द्वारा पुन: पांच लाख रुपये दहेज में मांगा जाने लगा और उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया कि देर रात बहन के पति ने फोन करके बताया कि बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई है।
जब परिजनों के साथ वह पहुंचा तो बहन का शव जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान थे। चोट के संबंध में पूछे जाने पर बहनोई और उसके साथ के अन्य लोगों ने मारने-पीटने के साथ गाली-गलौज की। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें