फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: माफिया मुख्तार के खास गुर्गे ने अपने भांजे के नाम बनाई थी एक करोड़ की संपत्ति, पुलिस ने किया जब्त

Thu, 19 Oct 2023 04:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार के खास गुर्गे मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां के भांजे के नाम खरीदी गई एक करोड़ रुपये लागत की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गिरोह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार के खास गुर्गे मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां के भांजे के नाम खरीदी गई एक करोड़ रुपये लागत की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


एसपी ओमवीर सिंह के मुताबिक करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी मेहरुद्दीन खां उर्फ नन्हे खां ने अपने भांजे शाहिद रजा खान निवासी ग्राम फतेहपुर अटवा, तहसील सदर (हाल पता 10/35 मिल्लतनगर फनहरा, ओबरा सोनभद्र) के नाम पर मीजा महेंद्र, तहसील मुहम्मदाबाद में एक करोड़ रुपये कीमत की बेनामी संपत्ति क्रय किया।

यह संपत्ति उसने एक गिरोह बनाकर गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य कर अर्जित किया था। 13 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर ने अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने संस्तुति के लिए जिलाधिकारी को भेजा। जिलाधिकारी ने 18 अक्तूबर को कुर्की कर जब्तीकरण की कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद गुरुवार को इस बेनामी संपत्ति को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें