Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए यात्रा और आसानी होगी, क्योंकि नव्य काशी, भव्य काशी की तर्ज पर बाबा केदानाथ का नव निर्माण और पूर्वनिर्माण हुआ है। वहां रोप-वे का शिलान्यास हुआ है। आज प्रधानमंत्री के प्रयास से जेश की सांस्कृतिक धरोहरे आगे बढ़ रही है। सांस्कृति का विकास हो रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष में हताशा और निराशा है। इसलिए वो मतदान करने नहीं निकले, जिससे मतदान फीसद कम हुआ है। लेकिन, हम (भाजपा) तीन चरणों में 200 सीटे से अधिक पा चुके हैं। आने वाले चरणों ये आंकड़ा 400 के पार कर लेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आज बड़ा शुभ दिन है। चारधाम की यात्रा जहां से शुरू हुई, वहां से मैं आया हूं। 2013 में आपदा के समय केदारनाथ के प्रांगण में बहुत नुकसान हुआ था। पीएम के नेतृत्व में तेजी से तीन चरणों में वहां नव निर्माण और पुरनिर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहां पूरी दुनिया के श्रद्धालु आ रहे हैं।