फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: BJP प्रत्याशी पारसनाथ ने किया नामांकन, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

Fri, 10 May 2024 12:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Lok Sabha Election: 75 लोकसभा गाजीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय का नामांकन शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.25 बजे हुआ। नामांकन के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पारसनाथ राय के नामांकन के दौरान मौजूद उत्तराखंड के सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में पार्टी जुटी हुई है। पार्टी सभी वर्गों को जोड़ने के लिए रणनीति के तहत काम कर रही है। अब नामांकन के साथ-साथ चुनाव प्रचार में जान फूंकने के लिए पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। इसके लिए पहली बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनपद में पहुंचे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहली बार जनपद में आए।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान गिरीशचंद्र यादव, रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र 'दयालु' भी शामिल रहे। पारसनाथ राय का नामांकन जुलूस पूर्वाह्न 10 बजे, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के मैदान से सैनिक चौराहा भुतहियाटाड़, वंशी बाजार के रास्ते लंका मैदान पहुंचा। जहां से पार्टी प्रत्याशी नामांकन के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व अन्य मंत्री संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें