फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में स्थापित होगा एलएमओ प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में स्थापित होगा एलएमओ प्लांट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र राजकीय मेडिकल कालेज में एलएमओ (लिक्वयड मेडिकल आक्सीजन) प्लांट लगाया जाएगा। इसमें आक्सीजन की प्योरिटी सौ प्रतिशत रहेगी। इससे पूर्व जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाया गया है। मेडिकल अस्पताल में प्लांट लगाने को लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी किया है। इसको लेकर मेडिकल प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है। 50 किलोलीटर की क्षमता का एलएमओ प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान आक्सीजन की कमी होने के बाद अब शासन की बीमारी में प्रत्येक स्तर पर निपटने को लेकर तैयारी की जा रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आक्सीजन की खासी किल्लत हुई थी। एलएमओ प्लांट लगाने को लेकर कालेज प्रशासन की ओर से परिसर में स्थान चिंहित करने सहित अन्य बिंदुओं पर कार्य शुरू किया जाएगा। अभी तक जिले में पांच आक्सीजन प्लांट पहले से स्थापित हो चुके हैं। एलएमओ प्लांट के संचालित होने से रसोई गैस सिलिंडर की तर्ज पर लिक्वयड में ऑक्सीजन की उपलब्धता रहेगी। जिसकी ऑक्सीजन प्योरिटी 100 प्रतिशत होगी। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि एलएमओ प्लांट लगेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। स्थान चिन्हित करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें