माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 220 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची रविवार को सचिव की ओर से जारी कर दी गई है। इस सूची में गत वर्ष की अपेक्षा 32 परीक्षा केंद्र कम प्रस्तावित किए गए हैं। सूची में 11 राजकीय विद्यालय शामिल हैं जबकि गत वर्ष नौ राजकीय विद्यालय केेंद्र बने थे। इसके अलावा एडेड विद्यालयों की संख्या 80 है जो पिछले वर्ष से चार अधिक है।
गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कम वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह संख्या जारी सूची में 129 है। जबकि पिछले वर्ष यह 167 थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष एक लाख 49 हजार 701 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बीते वर्ष की तुलना में 28075 परीक्षार्थी इस बार कम हुए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 81290 संस्थागत एवं 397 व्यक्तिगत सहित कुल 81 हजार 687 छात्र-छात्राएं हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 64530 संस्थागत एवं 3484 व्यक्तिगत सहित कुल 68014 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। बताया गया है कि गत वर्ष के परीक्षा केंद्रों 57 पृथक परीक्षा केंद्र इस वर्ष की जारी सूची में बनाए गए हैं। इसमें दो केंद्र एडेड और 55 केंद्र वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
कोट
जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है इनके संबंध आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इसके बाद जिला समिति आपत्तियों की जांच कर उसका निस्तारण करेगी। अगर कोई विद्यालय मानक पर खरा नहीं उतरता है तो जिला समिति उसके संबंध में निर्णय लेगी।-डॉ. ओमप्रकाश राय, जिला विद्यालय निरीक्षक