फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्तरराज्यीय बस अड्डा, गैर प्रांतों का सफर होगा सुखद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे पखनपुरा में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जाएगा। इससे जिले के लोग आसानी से बिहार, झारखंड, लखनऊ, दिल्ली और आगरा तक यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले उन्हें दूसरे राज्यों में जाने के लिए ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था। ट्रेन में आरक्षित सीट न मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे से विकास को भी नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे का लाभ गाजीपुर के साथ ही बिहार को भी मिलेगा। यह सबसे व्यस्ततम एक्सप्रेस-वे होगा। यहां के लोग एक्सप्रेस वे से कम समय में लखनऊ और दिल्ली पहुंच सकेंगे। गाजीपुर से लखनऊ की साढ़े तीन घंटे और दिल्ली तक की यात्रा 12 घंटे में पूरी होगी। साथ ही किसान और फल उत्पादक सब्जियों और फलों को लखनऊ के बाजार में ले जाकर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। एक्सप्रेस-वे से जनपद, मऊ, आजमगढ़, आंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, फैजाबाद, अयोध्या, लखनऊ जिले में रहने वालों को भी काफी फायदा होगा। भांवरकोल के पखनपुरा में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे अंतरराज्यीय स्तर का बस अड्डा बनाया जाना है। इससे क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा और आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। गाजीपुर, बलिया, मुहम्मदाबाद सहित पड़ोस के बिहार प्रांत के व्यापारी भी अपना माल वाराणसी के बजाए दिल्ली और लखनऊ की बाजारों से फैशन के अनुरूप मंगा सकेंगे।
0
इनसेट
कम समय में पहुंचेंगे पीजीआई
लखनऊ के पीजीआई जैसे संस्थान में मरीज कम समय में पहुंचकर अपना उपचार करा सकेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गाजीपुर से लखनऊ तो जुड़ ही रहा है। इस एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को भी जोड़ने का काम चल रहा है। बिहार, बलिया और वाराणसी को भी इससे कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें