फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन का हुआ उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। रेवतीपुर ब्लॉक के गौरा गांव में चौदहवें एवं पंद्रहवें वित्त के लाखों रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवन का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराया गया है। साथ ही इसे आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया गया है। इसका लोकार्पण शुक्रवार की शाम मुख्य अतिथि रेवतीपुर के ब्लॉक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने शिला पट्टिका का अनावरण कर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस गांव को ऐसा बनाना है, जहां हर तरह की सुविधा ग्रामीणों को उपलब्ध हो सके। पंचायत का अपना छत होने से अब ग्रामीणों को किसी कार्य के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। विद्यालय में भी अब आधुनिक तरीके से अध्यापन कार्य हो सकेगा। राज्य सरकार जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। पंचायत भवन बनने से जहां लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं गांवों के विकास का खाका तैयार होगा। सरकार गांव, गरीब, किसान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। प्राथमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरुंधति राय, पूर्व प्रधान सतेंद्र राय, रामनिवास यादव, अखिलेश राय, मुंशी राय आदि मौजूद थे।(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें