फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर ठगों ने 25 हजार ऐंठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव के एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये की लाटरी निकलने का झांसा देकर ठगों ने 25 हजार रुपये पर शुक्रवार को हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी लौहर सिंह यादव ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया। ठगों ने उन्हें बताया कि पांच लाख रुपये लाटरी लगी है। इसके प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में रुपये जमा करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का एक खाता नंबर देकर दो बार में 12500 और 12500 रुपये कुल 25 हजार रुपये जमा करवा लिए। लॉटरी की धनराशि देने के एवज में वापस रुपये जमा करने की बात जालसाज द्वारा पीड़ित को बताया गया। ठगी का एहसास होने पर 25 हजार रुपये धोखाधड़ी की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें