फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से आया युवक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। छह दिन पूर्व दुबई से गोपालपुर गांव आए युवक को स्वास्थ्य विभाग होम आइसोलेट किया है। साथ ही उसके संपर्क में आए 14 लोगों का स्वाब जांच के लिए लिया है।
विज्ञापन

युवक दुबई से लखनऊ होते हुए 29 दिसंबर जखनिया तहसील के गोपालपुर में अपने गांव पहुंचा था। इसकी जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग की टीम को हुई तो उसे होम आइसोलेट करने के साथ ही उसका, उसके परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए अन्य 14 लोगों का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा। एसीएमओ डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि विदेश से आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं उन्हें होम आइसोलेट रखने के साथ स्वाब की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें