फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में तीन सप्ताह से जल निगम की टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं किए जाने से लोगों में रोष है। पेयजल की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय बाजार सहित बरहपुर गांव में जल निगम की टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। करीब तीन सप्ताह से ऑपरेटर के नहीं रहने से टंकी पर ताला लटक रहा है, जिससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग हैंडपंप और कुओं का पानी पीने को विवश हैं। स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि जलनिगम टंकी पर ऑपरेटर की तैनाती की जाए, जिससे पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें