शहर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस एवं पुरस्कार ?
- फोटो : GHAZIPUR
मनोविज्ञान परिषद की ओर से आयोजित चार्ट, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में किया गया। इस दौरान छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मनोविज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने कहा कि छात्राएं सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुट जाएं।
मनोविज्ञान परिषद की ओर से आयोजित चार्ट-पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। चार्ट-पोस्टर प्रतियोगिता में श्वेता मोदनवाल प्रथम, अंजली सिंह द्वितीय एवं सुमैया खातून को तृतीय स्थान मिला। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्वेता मोदनवाल प्रथम, अंजली सिंह द्वितीय एवं नीतू मोदनवाल तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अंजली सिंह, खुशबू यादव एवं सुमैया खातून ने क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। विगत सत्र की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली सिंह को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड, सादिया मनाजिर को जीनियस स्टूडेंट अवार्ड तथा काजल वर्मा को बेस्ट लीडर अवार्ड जूनियर छात्राओं की ओर से दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित डॉ. शिखा सिंह, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. सुमन यादव एवं चेयरमैन नगर पंचायत जंगीपुर विजयलक्ष्मी ने छात्राओं के मंगलमय भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के संयोजन में मनोविज्ञान परिषद की श्वेता मोदनवाल, जान्हवी वर्मा, कनिष्का चौरसिया, अंजली, संजना गुप्ता, समरा फिरदौस आदि छात्राओं की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट किया।