नंदगज के बरहपुर गांव में बारिश से गिरे कच्चे मकान को देखते परिजन एवं अन्य लोग। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
नंदगज थाना क्षेत्र के बरहपुर में बुधवार की सुबह तेज हवा और पानी के कारण पूरब बस्ती में कच्चा मकान गिरने से मलबे में एक बालिका दबकर घायल हो गई। ग्रामीण बालिका को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव के पूरब बस्ती निवासी बेचू राम की पुत्री अर्चना (8) अपने कच्चे मकान के अंदर खेल रही थी। तेज बारिश के कारण अचानक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में बालिका दब गई। परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए न्यू पीएचसी ले गए जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।