फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। औड़िहार-जौनपुर रेल मार्ग स्थित स्मणारे गांव के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया जनपद के सिकंदरपुर दियारा गांव निवासी सपना गुप्ता (20) बड़े भाई अजय गुप्ता के यहां बीते 10 सितंबर को नई दिल्ली गई थी। बड़ी बहन और जीजा सोहन लाल गुप्ता के साथ घर आ रही थी। जौनपुर पहुंचने पर उसने अपनी बहन से उल्टी होने की बात कही। बहन ने बाथरूम में जाकर मुंह साफ करने के लिए उसे भेज दिया। काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। पुलिस की सूचना पर परिजन खानपुर थाने पहुंच गए और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें