फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को बैग में दिया गया नि:शुल्क राशन

विज्ञापन
देवकली मे अन्न महोत्सव के अंर्तगत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू तिवारी राशन वितरित करते हुए। संवा - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले की सभी 1616 राशन की दुकानों पर 60 हजार लाभार्थियों को तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल सहित कुल पांच किलो राशन वितरित किया गया। शासन की ओर से नामित जिले के नोडल अधिकारी समीर वर्मा ने जखनिया ब्लाक के पदुमपुर तथा जिलाधिकारी एमपी सिंह ने विकासखंड सदर के ग्राम पंचायत हुसेनपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। विधायक सदर डा. संगीता बलवंत ने फखराबाद, विधायक जखनिया त्रिवेणी राम ने अलीपुर मदरा, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नगर क्षेत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ कर लाभार्थियों को बैग में नि:शुल्क राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन

जखनिया: जिले के नोडल अधिकारी सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा ने कुल 100 लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सूरज यादव, खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार, ग्राम प्रधान रामाधार गुप्ता उपस्थित थे। परसपुर ग्रामसभा में पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्रीराम जायसवाल ने पात्रों को खाद्यान्न भरा थैला वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूरज सिंह काकू, सूर्यभान सिंह, पूरनमल, रामप्रीत राम उपस्थित थे।
मुहम्मदाबाद: सभी कोटे की दुकानों को गुब्बारों आदि से सजाया गया था। नगर के अग्रवाल टोली में कोटेदार नंदकिशोर अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने के बाद माल्यार्पण कर बैग में रखकर राशन प्रदान किया। ग्राम सभा विशुनपुरा हुस्सेपुर कोठिया में राशन कार्ड धारकों को बैग में निशुल्क राशन वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद अवधेश राय, एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ऋषिकेश प्रधान उपस्थित थे। विधायक अलका राय ने चकमोलना खिजिर, कुंडेसर, शेरपुर खुर्द में गरीबों को मुफ्त राशन प्रदान किया।
विज्ञापन

रेवतीपुर: कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राकेश राय, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी मनीष राय, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार मौजूद थे। दिलदारनगर: मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव ने बैग के साथ 105 लोगों को नि:शुल्क राशन वितरित किया।
सिधागरघाट: पाली गांव में लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस अवसर पर पाली के ग्राम प्रधान कौशल किशोर राय, सुरवत के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, लेखपाल माधुरी राय उपस्थित थे। सेवराई: ग्राम सभा गहमर में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला ने वितरण की शुरुआत की। गोड़सरा गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य नौशाद खान की उपस्थिति में पात्र लोगों को राशन वितरण किया गया। सायर गांव में सस्ते गल्ले के दुकानदार द्वारा टीवी पर प्रधानमंत्री का संबोधन लोगों को सुनाया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी आजाद, सुमंत कुमार मौजूद थे।
नंदगंज: बरहपुर ग्राम सभा में पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने योजना के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मिश्रा, ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह सबलू, भानूप्रताप जायसवाल आदि उपस्थित थे। संचालन भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने किया। सुहवल: रमवल गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार तथा लेखपाल बृजकिशोर ने 33 लोगों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के फोटोयुक्त बैग में राशन वितरण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रूबी खान, पूर्व प्रधान जलालुद्दीन खान, कोटेदार जेपी गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बालेश्वर मौजूद थे। शादियाबाद: क्षेत्र के कस्बा दयालपुर, मसूदपुर, कस्बा कोइरी, मुबारकपुर, कुद्रतुल्लाह, सुरहुरपुर आदि गांवों में पात्रों को बैग में नि:शुल्क राशन वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें