प्रदेश में सरकारी अस्पतालो को सुधारने की मांग को लेकर पलिया गांव में पीसीसी सदस्य एवं अल्पसंख्य?
- फोटो : GHAZIPUR
सरकारी अस्पतालों को सुधारने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने सेवराई तहसील में पदयात्रा निकाली। बृहस्पतिवार को सेवराई तहसील विभिन्न गांवों में पदयात्रा के साथ अपनी मांग के संदर्भ में हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही सरकारी अस्पतालों पर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को फरीद अहमद का कुतुबपुर, बारा, मगरखाई, भतौरा दलपतपुर, हरकरनपुर, रोईनी कारोबीर, जीवनरायनपुर, गहमर, करहिया, सेवराई, उसिया, देहवल और निरहू का पूरा होते हुएपलिया चुटहा तक पदयात्रा हुआ। उन्होंने 24 जुलाई को कुतुबपुर से पदयात्रा की शुरूआत है। इस अवसर पर राजेश कुमार भारती, शेषमणी भारती, अरशद खां, आजाद खा, कैश खां, प्रेमप्रकाश चौधरी और अमित आदि मौजूद रहे। संवाद