फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 22 लाख की शराब के साथ चार गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हरियाणा से कम दामों में शराब खरीदकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जाकर शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 22 लाख रुपये की शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों के पास से 1182 बोतल शराब, पांच चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जंगीपुर शैलेंद्र प्रताप सिंह और स्वाट सर्विलांस ने बृहस्पतिवार की रात 12.30 बजे चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अरशदपुर तिराहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास पुलिस ने पांच वाहनों को रोका तो चेकिंग शुरू की। इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी के मुताबिक वाहनों की चेकिंग करने पर उसमें 1182 बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 22 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा फर्जी नंबर प्लेट, एक देसी तमंचा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे सभी लोग मिलकर हरियाणा से कम दामों में शराब खरीदते हैं। इसके बाद अपनी लग्जरी कारों से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए गाजीपुर के रास्ते बिहार ले जाकर बेचते हैं। इससे काफी मुनाफा होता है। यह कार्य वे लोग जीविकोपार्जन के लिए काफी दिनों से कर रहे हैं।
हर राज्य में बदलते थे नंबर प्लेट

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद के मुताबिक आरोपियों की गाड़ी से फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुए है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे जिस राज्य से गुजरते थे उस राज्य का नंबर प्लेट लगा लेते थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।
विज्ञापन


18 से 30 वर्ष के हैं सभी तस्कर

एसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर बिहार के निवासी हैं। इनकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है। पुुलिस ने रंजित कुमार (30) निवासी ताड़ी गोदाम पाचूचक अखण्डपुर थाना दानापुर जिला पटना बिहार, राजेश रंजन (18) निवासी ग्राम गुल्लीतार थाना पालीगंज जिला पटना बिहार,आकाश कुमार (30) निवासी ग्राम सुलतानपुर पुलिस चौकी मठ थाना दानापुर जिला पटना बिहार और अमित कुमार (24) निवासी बबुरा बिंद गांवा थाना कोईलवर जिला आरा भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें