फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मवेशी बरामद, छह पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गाय घाट नहर पुलिया के पास से पुलिस ने सोमवार को पांच मवेशी बरामद करने के साथ छह पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस कर्मी भ्रमण कर रहे थे। गाय घाट नहर पुलिया के पास से पशु तस्कर चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, राजू, राम इकबाल और हमीदपुर निवासी मुराहू के साथ शाहपुर लठिया गांव निवासी बगेंदू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पांच मवेशी भी बरामद हुए। इसमें दो गाय और तीन बैल थे। तलाशी लेने पर एक लाठी, एक तमंचा, एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें