फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में लगी भीषण आग: धू-धू कर जल गईं 40 झोपड़ियां और चार पक्के मकान, कई पशु मरे; लपटें देख मची अफरा-तफरी

Tue, 18 Jun 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में भीषण आग लगने से 40 झोपड़ियां और चार पक्के मकान जलकर खाक हो गए। घर में रखे सामान जलने से गृह स्वामियों में हड़कंप मच गया है। आग की लपटों को देख पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
आग से सारे सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर क्षेत्र के नारायणपुर गांव के यादव बस्ती में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। इससे लगभग 40 झोपड़ियां और चार पक्के मकान जलकर राख हो गए हैं। आग की लपटों को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं आंखों के सामने अपना आशियाना जलता देख लोगों की आंखें भर आईं। 

विज्ञापन


आग लगने की घटना में तीन बकरियां, एक बछिया, एक मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर और लगभग दस साइकिलें व घर गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। गृहस्थी के सामान में कैश, अनाज, भूसा, सिलेंडर, डीजल इंजन, आलमारी, बक्सा समेत सबकुछ जलकर खाक हो गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें