नंदगंज। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित स्टेशन चौराहे के पास शुक्रवार की रात शार्ट-सर्किट से ड्राई क्लीनर की दुकान में आग लग गई। आग लगने की घटना में 70 हजार के कपड़े जलकर नष्ट हो गया। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नौसरा गांव निवासी लाल जी कन्नौजिया की स्थानीय बाजार के स्टेशन चौराहे पर ड्राई क्लीनर की दुकान है। रोज की तरह वह देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए। रात करीब एक बजे अचानक विद्युत तार में हुए शार्ट-सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित लालजी कन्नौजिया ने बताया कि दुकान में रखे 70 हजार के कपड़े जल कर नष्ट हो गया है।