फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों से डीएपी एवं यूरिया गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि इस समय किसान अपने खेत को तैयार करने में जुटे हैं। चना, मटर, मसूर, सरसों और आलू की बोआई का समय चल रहा है लेकिन साधन सहकारी समितियों से डीएपी और यूरिया गायब है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री एवं अधिकारी बराबर बयान बाजी कर रहे हैं कि खाद की कमी नहीं है और इधर किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में काफी निराशा और रोष है, किसान परेशान है और सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। किसानों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। सजपा प्रदेश सचिव ने बताया कि विगत दो वर्षों से साधन सहकारी समिति सरौली पर खाद ही नहीं आई, जिससे न्याय पंचायत के किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। चांड़ीपुर, लोनेपुर, बाघी, बेलासी, रामपुर, मांझा, नारीपदेवरा, मठखन्ना, सरौली के किसानों के खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर साधन सहकारी समिति के सचिव से कई बार बात की गई, लेकिन अब तक खाद उपलब्ध नहीं हो पाई। ऐसे में किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जो कभी भी फूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें