फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से किसान की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के खिजिरपुर गांव के बाहर स्थित पंपिग सेट के पास खेत में मिले किसान की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

खिजिरपुर गांव निवासी पंचम कन्नौजिया (55) बीते 11 सितंबर की देर शाम धान की फसल की सिंचाई के लिए पंपिग सेट पर गए थे। वहां कुछ मित्रों के साथ दावत थी। दावत समाप्त होने पर वह अपने खेत में सिंचाई करने चले गए। बीते 12 सितंबर को जब वह घर नहीं पहुंचे तो पत्नी तलाश करती हुई खेत पर पहुंची। जहां वह मृत अवस्था में मिले। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर मार्ग भी जाम कर दिए थे। इस पर थानाध्यक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस मामले में मृतक के पुत्र मनोज कन्नौजिया ने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। इधर घटना के दूसरे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत की पुष्टि होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि सिर में गंभीर चोट आने से किसान की मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें