फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली के कोटिसा गांव में शनिवार की रात घर के सामने आम के पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। रविवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान वकील यादव (40) परिजनों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह घर के सामने पेड़ की टहनी से फंदे से लटकता शव देखकर परिजन शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाकर कब्जे में ले ली। परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही किसान के आत्महत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें