फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले दिन अठारह विद्यालयों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। जिले में पहले दिन अठारह विद्यालयों पर परीक्षा हुई, कुछ विद्यालयों पर परीक्षा कार्यक्रम तीन से सात फरवरी तक का बनाया गया है। वहां उक्त तिथियों पर परीक्षा कराएं जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

सादात संवाददाता के अनुसार आज पहले दिन ब्लाक के बापू इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात पर कंप्यूटर की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। यहां की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने बताया कि सोमवार से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की परीक्षाएं कराई जाएगी। उनका कार्यक्रम बनाकर घोषित किया गया है। इसकी जानकारी परीक्षकों और छात्रों को भी दे दी गई है। जिले के अन्य ब्लॉकों में भी कुछ विद्यालयों पर परीक्षा कराने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज 18 विद्यालयों पर प्रैक्टिकल की परीक्षा हुई। पहले दिन की प्रयोगात्मक परीक्षाए वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें