फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अधिवक्ता की जेब से उड़ाया 8400 नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को पाकेटमारों ने वरिष्ठ अधिवक्ता धनंजय कुमार राय की जेब से उचक्कों ने 8400 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित धनंजय कुमार राय ने सिविल जज जूनियर डिविजन मुहम्मदाबाद को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि सिविल जज जूनियर डिविजन के न्यायालय के कक्ष संख्या तीन में काम से गया था। पाॅकेट में से 8400 रुपये उचक्कों ने निकाल लिया। उन्होंने कोतवाली मुहम्मदाबाद में मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश देने की गुहार लगाई। इस संबंध में सेंट्रल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष आलोक राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल जज जूनियर डिविजन प्रथम से मिल कर कार्रवाई की मांग किया। इस न्यायालय ने क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद से मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर तीन पर मुकदमा दर्ज
जमानिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के विरूद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि बिहार के मखदूमपुर गांव के रहने वाले राहुल कुमार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात हैं और उनकी पत्नी आरती जमानिया तहसील में लेखपाल है। इन लोगों ने 28 लाख की मकान व जमीन खरीदी थी। इसमें एक चेक दिया गया था। इसका विपक्षियों द्वारा गलत लाभ लेने का प्रयास किया गया है। जिस कारण से धोखाधड़ी का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें