फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता शिक्षक, कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठनों ने मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के लोगाें ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सदर एसडीएम सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की और चेताया कि यदि पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांग पर विचार नहीं न किया तो शिक्षक शिक्षण और कर्मचारी सरकारी कार्य को ठप कर देंगे। इस दौरान शिक्षकों कर्मचारियों ने 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने की अपील की। जिला संयोजक अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा की नेशनल पेंशन स्कीम नो पेंशन स्कीम बन कर रह गई है। अगर नई पेंशन नीति सबसे अच्छी है तो अन्य पर क्यों नहीं लागू की जा रही है। जिला महामंत्री जितेंद्र यादव ने कहा कि जीवन की गाढ़ी कमाई शेयर बाजार में नहीं लगने देंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नारायण उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो इस सरकार को दुबारा सत्ता में नहीं आने देंगे। डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के सचिव इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि हम कर्मचारी पीठासीन एवं मतदान अधिकारी के साथ मतदाता भी है। इस मौके पर ओमप्रकाश यादव, भगवती तिवारी, बैजनाथ तिवारी, सूर्यभान राय, आनंद सिंह यादव, जितेंद्र यादव, पवन पांडेय, सुरेंद्र प्रताप, संतोष यादव, रविशंकर सिंह, अखिलेश यादव, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद मिश्रा, शुबाश सिंह, जमुना यादव, भास्कर दुबे, अमित राय, राजीव ओझा, चितरंजन चौहान, चंदन वर्मा, धर्मराज सिंह,जमुना यादव, इसरार अहमद सिद्धकी,विजेंद्र यादव, नीलम सिंह, शारदा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें