फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: ईडी ने खंगाला संजय शेरपुरिया का पैतृक आवास, परिजनों से पूछताछ भी हुई, गोपनीय थी कार्रवाई

Wed, 03 May 2023 08:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

करोड़ों रुपये के जालसाजी के आरोपी संजय राय शेरपुरिया का पैतृक आवास गाजीपुर के शेरपुर कला में है। शेरपुरिया की पहचान जनपद में सामाजिक उद्यमी के तौर है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करोड़ों रुपये के जालसाजी के आरोपी संजय राय शेरपुरिया के पैतृक आवास को पांच घंटे तक खंगाला था। यह कार्रवाई 29 अप्रैल को हुई थी। शेरपुरिया का पैतृक आवास गाजीपुर के शेरपुर कला में है। छापे की चर्चा अब तक हो रही है। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


संजय शेरपुरिया के चचेरे भाई सत्यप्रकाश राय ने बताया कि मां सरिता राय घर पर थीं। इस बीच एक वाहन से ईडी की तीन सदस्यीय टीम आई। उन्होंने पूछताछ की और सर्च वारंट दिखाया। टीम ने घर में छानबीन के दौरान सरिता राय को भी साथ चलने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लखनऊ से आई आडी की टीम का नेतृत्व सहायक निदेशक कर रहे थे। साथ में दो प्रवर्तन अधिकारी भी थे।

गाजीपुर चौथी बार आई ईडी

 मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लखनऊ ईडी की टीम चौथी बार जनपद पहुंची है। पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के घर पहुंची थी। शहर के तीन जगह और मुहम्मदाबाद मुख्तार के पैतृक आवास पर छानबीन करने के बाद लौट गई थी।
ये भी पढ़ें: सपा विधायक रमाकांत यादव को MP-MLA कोर्ट से बड़ा झटका

विज्ञापन

दूसरी बार जिला कारागार में मुख्तार अंसारी के दोनों सालों से पूछताछ की थी। तीसरी बार मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा और आतिफ को जेल के बाहर से गिरफ्तार कर प्रयागराज ले गई थी। चौथी बार संजय शेरपुरिया के पैतृक आवास शेरपुर कला में जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

10 मिनट और आधे घंटे तक रुकता था संजय

चचेरे भाई सत्यप्रकाश राय बताते हैं कि संजय शेरपुरिया पैतृक आवास पर 10 मिनट या आधे घंटे तक के लिए ही रुकता था। सबका हाल जानने के बाद चला जाता था। कभी-कभार ही वह घर आता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें