नैनीताल नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें छह को स्वर्ण, दो को रजत और सात को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। अंडर 11 किलोग्राम में आदित्य वर्धन चौरसिया को कांटा और फाइट में गोल्ड हासिल हुआ। अंडर 13 किलोग्राम में आशुतोष चौरसिया को कांटा और कुमिते दोनों में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 12 किलोग्रामवर्ग में संजना प्रजापति को काटा और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक हासिल हुआ।
अंडर 16 किलोग्राम में उन्नति भारद्वाज को कांटा में गोल्ड और कुमिते में रजत पदक हासिल हुए। सीनियर वर्ग में अंडर 55 किलोग्राम में सूरज प्रजापति को काटा में स्वर्ण पदक और कुमिते में रजत पदक हासिल किया। ऐसे ही अवधेश पाल को कांटा में सिल्वर तथा कुमिते में कांस्य पदक प्राप्त हुए। अंडर 60 किलोग्राम में सूरज कुमार को काटा और कुमिते दोनों में कांस्य पदक और गुलशन कुमार को काटा में कांस्य पदक हासिल हुआ।