सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आक्सीजन प्लांट के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते बलिय?
- फोटो : GHAZIPUR
जब खजाने की लूट नहीं होगी तो विकास अपने आप होगा। यही काम भाजपा की सरकार ने किया है। हर क्षेत्र में विकास दिखाई दे रहा है। ये बातें बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में कहीं।
उन्होंने कहा कि जब सांसद निर्वाचित हुआ और काम शुरू किया तो सबसे भयावह स्थिति जहुराबाद और मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्रों की थी। पूरे लोकसभा क्षेत्र को ऑक्सीजन प्लांट से सुसज्जित कर दिया है। सीएमओ से कहा कि कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जिला चिकित्सालय के सामान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले रास्ते का इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया।
इस मौके पर नरेंद्र नाथ सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, नंदा राजभर, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश अकेला, वासुदेव पांडेय, श्यामराज तिवारी, ब्लाक प्रमुख बाराचवर विजेंद्र सिंह, प्रमुख कासिमाबाद मनोज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कासिमाबाद प्रथम संतोष गुप्ता, द्वितीय मयंक राय, शशिप्रकाश सिंह, वासुदेव पांडेय, शिव प्रताप सिंह छोटू, राजकुमार सिंह झाबर ने संबोधित किया। इस दौरान कासिमाबाद एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद विनय आनंद शाही, मुख्य चिकित्साधिकारी हरगोविंद सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीपी सिन्हा, प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीनानाथ ठाकुर ने किया।