जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के दरौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे बुधवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार दरौली रेलवे स्टेशन के पश्चिम ओर 200 मीटर दूर अप लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव को राहगीरों ने देखा। जिसके बाद शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस एवं स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी गई।
पुलिस के मुताबिक, अज्ञात युवक की उम्र करीब 24 वर्ष और उसने गेरुआ रंग की गंजी और हाफ पैंट पहन रखा है। गोरे रंग के इस युवक के शरीर पर कई जगहों पर चोट है। उसकी आंख फूटी हुई और चेहरे पर कई जगहों पर चोटे थी। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि चेहरे को पत्थर से मार कर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है लेकिन वह जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आता है।