फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: गेंद निकालने गए दो बालकों की गंगा में डूबकर मौत, खेलते समय हुआ हादसा, मची चीख पुकार

Wed, 22 Sep 2021 01:04 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोयला घाट के पास खेलते समय गंगा में गेंद चली गई थी। स्थानीय निवासी तक्षत (7) और गणेश (8) की जान गई। दोनों दोस्त थे। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोयला घाट के पास गंगा में गई गेंद को निकाले गए दो बालकों की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं मछुआरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों का शव बाहर निकलवाया। इधर, बालकों को मृत देख परिजन रोने-बिलखने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग गमगीन दिखे। 

विज्ञापन


कोयला घाट निवासी तक्षत (7) अपने मित्र गणेश (8) के साथ घर के बाहर शाम को खेल रहा था। खेलते समय गेंद गंगा में चली गई। इसी बीच दोनों बालक गेंद गंगा से बाहर निकालने के लिए पानी में उतरने लगे। इस दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद दोनों का शव रात करीब आठ बजे बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


शव को देखते ही परिवार के लोग चीखने लगे। चीख पुकार से मातमी सन्नाटा पसर गया। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि तक्षत एवं गणेश की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें