फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में लाशें: गाजीपुर में घाटों पर फिर मिले आठ शव, आईबी और खुफिया विभाग अब एक्शन में

Sat, 15 May 2021 10:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गंगा के किनारे शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। लगातार पांचवे दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में आठ शव घाट किनारे मिले। लगातार मामले सामने आने के बाद आईबी और खुफिया विभाग की टीम शवों का आंकड़ा खंगालने में जुट गई है। 
विज्ञापन
गाजीपुर : करंडा में छह तो जमानिया में मिले दो शव - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा के किनारे शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। गाजीपुर के करंडा थाना के चार गंगा घाटों पर शनिवार को भी छह तो जमानिया कोतवाली के दो गंगा घाटों पर दो उतराए शव मिले। पुलिस एवं प्रशासनिक टीम ने सभी शवों का ससम्मान अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


उधर, जिले में शवों के लगातार मिलने के मामले में एक तरफ जहां प्रशासनिक अमला अलर्ट है। वहीं आईबी और खुफिया विभाग की टीम शवों का आंकड़ा खंगालने के साथ कारणों की रिपोर्ट भेजने में जुटी हुई है। खुफिया विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मानें तो जिले में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर शव मिलने की प्रमुख वजह है कि लाख अंकुश के बावजूद लोग शवों का जल प्रवाह कर रहे हैं। यही नहीं गैर जिलों से भी शव बहकर आ रहे हैं।

ऐसे में अगर गंगा में महाजाल लगाया जाए तो दस दिन में स्थिति नियंत्रण में आएगी।  इधर, करंडा थाना क्षेत्र के चांड़ीपुर, सुआपुर और चोचकपुर गंगा घाट पर एक-एक कर तीन शव मिले हैं। जबकि चकेरी गंगा घाट पर तीन उतराए शव मिले। इन शवों का पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन


वहीं जमानिया के बलुआ घाट और बड़ेसर स्थित श्मशान घाट पर गंगा में उतराए दो शव मिले। तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि दोनों शवों को पानी से निकलवाकर ससम्मान अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें