दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर सादात रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब दस बजे पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया तो इंजन फेल हो गया।
गोरखपुर से मुंबई जा रही 05018 अप दादर एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार को गाजीपुर जिले के सादात रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इससे ट्रेन स्टेशन पर लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। बाद में इंदारा जक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया लेकिन उस इंजन के पहुंचने से पहले ही दादर ट्रेन के इंजन की खराबी ठीक कर ली गई। इसके बाद ट्रेन उसी इंजन से आगे रवाना हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दादर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर सादात रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब दस बजे पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया तो इंजन फेल हो गया। ड्राइवर ने तत्काल इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।
इसके बाद इंदारा रेलवे जंक्शन से दूसरा इंजन सादात के लिए भेजा गया। इधर, दादर एक्सप्रेस के चालक और उसके सहयोगी ने दूसरे इंजन के आने पूर्व ही इंजन की गड़बड़ी को ठीक कर लिया। इंजन बनते ही ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो गई और दूसरे इंजन को वापस भेज दिया गया।
ट्रेन के रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर राजनारायण ने बताया कि एक घंटा बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते अन्य ट्रेनों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।