फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Wed, 29 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में झुलसने से एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में मृतका के भाई ने दहेज हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


मठिला थाना कुरान सराय जिला बक्सर बिहार निवासी कंचन सिंह (32) की शादी नवली निवासी अंबिका सिंह के बेटे ओमप्रकाश के साथ 2004 में हुई थी। उसके दो पुत्र किशन (11) और मिशन (09) हैं। पति टेंपो चलाता है। बुधवार की भोर में विवाहिता का गंभीर रूप से झुलसा हुआ शव एक कमरे में मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव वालों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ मृतका के मायके वालों को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोगों से घटना से संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इसी बीच मायके के लोग भी वहां पहुंच गए। मृतका के भाई बिहारी का आरोप था कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। दहेज के लिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और मामले को दूसरा रूप देने के लिए उसे आग के हवाले कर दिया। बिहारी ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया ने कहा कि मृतका के भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें