फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की हत्या के दो आरोपी पकड़े

Wed, 29 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
पूर्व प्रधान इदरीश अंसारी के हत्यारोपी भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भटनी के नूरीगंज साहोपार के पूर्व प्रधान इद्रीश की हत्या में शामिल दो सगे भतीजों को खुखुंदू पुलिस ने बुधवार की भोर में भरथुआ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


नूरीगंज के पूर्व प्रधान इद्रीश और उनके बेटे शमशेर को खुखुंदू के बैदौली गांव में बंटवारे की बात लेकर सगे भाई और भतीजों ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनकी आंख में मिर्च भी झोंक दिया गया था। पूर्व प्रधान की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को पूर्व प्रधान का शव आने पर नाराज लोगों ने सड़क जाम कर विरोध किया था। देर शाम को भाई हदीश की तहरीर पर पुलिस ने भाई इदू और उनके बेटों हैदर, शब्बीर, सगीर, शहनवाज पर हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। 

बुधवार की सुबह भरथुआ चौराहे से शहनवाज और सगीर को गिरफ्तार कर लिया गया। वे दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसओ नीतिश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें