फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां ने बच्चों को ट्रेन पर चढ़ाया

Thu, 11 Dec 2014 11:32 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को भाई-बहन भटकते मिले। लोगों से इसकी जानकारी पाकर पुलिस दोनों को थाने लाई। एसओ ने बताया कि सौतेली मां ने साजिश के तहत बच्चों को ट्रेन में बैठाकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लोगों ने गुरुवार की शाम करीब 4 बजे एक छह वर्षीय लड़की और पांच वर्षीय लड़के को भटकते देखा। लोगों ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि किसी ट्रेन से दुल्लहपुर स्टेशन पर उतरे हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होती ही

 थानाध्यक्ष ग्यासुद्दीन अहमद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में बच्ची बिंदू यादव ने बताया कि उसका पिता जितेंद्र यादव वाराणसी में ठेला चलाता है। वह चौकाघाट स्थित अपने मकान में अपनी मां कांति देवी और अपने भाई किशन के साथ रात में सो रही थी। लेकिन सुबह दोनों ने अपने आप को ट्रेन में पाया। जैसे ही ट्रेन दुल्लहपुर स्टेशन पर रुकी, दोनों नीचे उतर गए। पुलिस दोनों को थाने लाई।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि बच्चों के माता पिता से संपर्क हो गया। यह दोनों जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट के रहने वाले है। इन बच्चों की मां सौतेली है। उसने साजिश के तहत बच्चों को ट्रेन में बैठा दिया था। जैतपुरा थाना पुलिस परिवार के लोगों के साथ बच्चों को लेेने के लिए आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें