फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Thu, 11 Dec 2014 11:25 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक विवाहिता ने संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

बरहपुर गांव निवासी विकास सिंह की पत्नी शालिनी (19) के

 पति और ससुर सुबह खेत में काम करने के लिए चले गए थे और वह घर में अकेली थी। दोपहर में पति विकास घर पर खाना खाने के लिए आया तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी न तो दरवाजा खुला और न कोई जवाब मिला। तब वह दीवार के सहारे से


छत पर चढ़ा और कमरे में गया। वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी साड़ी के फंदे से कुंडी से लटक रही थी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौकेे पर पहुंची। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 शव को कब्जे में ले लिया। विकास सिंह की शादी 19 मई 2014 को कासिमाबाद थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर निवासी नागेंद्र सिंह की पुत्री शालिनी के साथ हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी का कहना है कि विवाहिता के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

अगर उनकी तहरीर मिली तो मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें