बिरनो (गाजीपुर)। थाना चट्टी पर बुधवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर एक सराफा की दुकान का शटर चाड़ कर अलमारी में रखा हजारों रुपये का सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। इस मामले में सराफा व्यवसायी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली के नवाबगंज निवासी कुंवर वर्मा की बिरनों चट्टी पर सराफा की दुकान है। वह रोज की भांति दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान का शटर चाड़ कर भीतर घुस गए। दुकान में रखा आलमारी तोड़कर उसमें रखा ढाई किलो चांदी का आभूषण,सौ ग्राम सोने के आभूषण और पांच हजार रुपये नगद उठा ले गए। चोरी गया सामानों की कीमत हजारों रुपया बताया जाता है। सुबह आसपास के लोग टूटा हुआ शटर देखा तो इसकी सूचना सराफा व्यापारी कुंवर वर्मा को दी । चोरी की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस संबंध में सराफा व्यापारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिरनो थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
्र