फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट से खुला सुमन की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। सुसाइड नोट से खुला सुमन की मौत का राज। बीते दिनों थाना क्षेत्र के इमामुद्दीनपुर गांव निवासी पीडब्ल्यूडी में तैनात कर्मचारी सुमन सिंह की हत्या उसके नौकर ने की थी। मुख्य आरोपी ने भी दूसरे दिन जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। इससे महिला की मौत राज बन गई थी, लेकिन कातिल के पास से पुलिस को मिले सुसाइड नोट से मौत का राज खुल गया। सुसाइड नोड में लिखा है कि सुमन सिंह की मौत का जिम्मेदार केवल मैं हूं। परिवार के अन्य लोग दोषी नहीं हैं।
विज्ञापन

उसने लिखा है कि सुमन की मौत का जिम्मेदार केवल मैं हूं। इसमें सुमन सिंह के ससुर कन्हैया सिंह तथा मेरे परिवार का कोई दोष नहीं है। इन लोगों को न फंसाया जाए। सुमन से मैं काफी प्यार करता था और वह भी मुझे मां की तरह से प्यार करती थी। इधर कई दिनों से वह मोबाइल पर दूसरे से बात करती थी, यह बात मुझे सहन नहीं हुई। मेरे सिर पर पागलपन सवार हो गया था। मैं पिछले तीन वर्षों से इनका खेती का काम करता हूं। कुछ खेत रेहन पर लिया था, जिसे कन्हैया सिंह ने पैसा देकर खेत वापस ले लिया था। उसके बाद फिर मैं उस खेत को बंटाई पर जोतने-बोने लगा। मैं उनका बैंक आदि का सारा कार्य करता था। उनके पैतृक गांव रकौली जनपद मऊ में भी मेरा आना-जाना था और पूरा परिवार मुझे घर की तरह से मानता था। सुमन की मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं। गंभीर मन से अपने को दोषी मानते हुए मैं जान दे रहा हूं। पुलिस ने उस दिन मृतक फागू के पास किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने का खुलासा नहीं किया था, लेकिन सोमवार को पुलिस सूत्रों से सुसाइड नोट मिलने मिलने की जानकारी हुई। इस संबंध में पूछने पर क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी फागूलाल राजभर द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस के सामने यह संकट खड़ हो गया था कि अब सुमन सिंह की हत्या का राज कैसे खुलेगा, लेकिन आत्महत्या करने वाले फागू के पास से मिले सुसाइड नोट से पर्दाफाश करना आसान हो गया है। मालूम हो कि बीते 23 अगस्त की सुबह छह बजे इमामुद्दीनपुर गांव निवासी पीडब्ल्यूडी में तैनात सुमन सिंह (45) की उसका नौकर फागूलाल राजभर लोहे की राड से वार कर निर्मम हत्या कर फरार हो गया था। इसी दिन शाम को नोनहरा थाना के नौरंगपुर रानीपुर गांव में अपनी ममेरी बहन ममता के घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो गया था। सुबह संदिग्ध अवस्था में मृत मिला था। उसके मुंह से झाग निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से फागू के मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें