गहमर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बसुका गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में बुुधवार को जमकर मारपीट हुई। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से दो लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में निरुद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
इलाके की बसुका गांव निवासी गुड़िया पत्नी रूपचंद गांव के पास बड़ाडेरा पर जा रही थी। तभी गांव के ही उपेंद्र राजभर पुत्र रामजी राजभर, लालजी राजभर, दुबे राजभर तथा केदार राजभर ने पुरानी रंजिश के चलते उससे गालीगलौज करने लगा। विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों की तहरीर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। इस बीच थाना क्षेत्र के देवल गांव के अंगद प्रजापति ने अपने ही गांव के मनोज यादव के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि पुरानी रंजिश को लेकर मेरी भतीजी को गांव के बाहर खेत में जाते समय रास्ते में रोककर मनोज भद्दी-भद्दी गाली देने लगा और मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दोनों पक्ष को शांति भंग में निरुद्ध किया गया है।