फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के शक में कर दी युवकों की पिटाई

विज्ञापन
किडनैपिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में एक युवक को बाइक से अगवा कर ले जाने के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवारों को थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि मानसिक रूप से कमजोर युवक को रिश्तेदार बाइक से ले जा रहे थे। तभी वह रास्ते में बाइक से कूदकर भागने लगा। घरवालों के आने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के कमलागंज क्षेत्र निवासी बलवीर कनौजिया मानसिक रूप से कमजोर है। वह कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला यदुवंश नगर में रह रही बहन उमाकांती के घर आया था। बुधवार को बलवीर का भतीजा अमित और भांजा प्रदीप उसे घर ले जाने के लिए आया। बाइक पर बैठाकर उसे घर ले जा रहे थे। तभी थाना एलाऊ क्षेत्र में अजीतगंज के पास बलवीर बाइक से कूद गया। जब प्रदीप और अमित ने बाइक को रोककर उसे दोबारा बैठाना चाहा तो वह चिल्लाने लगा।

शोर शराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण वहां आ गए। दोनों युवकों को अपहरणकर्ता समझकर मारपीट कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। वहां पूछताछ में सारी सच्चाई सामने आ गई। जानकारी होने के बाद परिवारीजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने पकडे़ गए तीनों लोगों को आवश्यक लिखापढ़ी करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें