फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक के टायरों की निकाली हवा, तोड़ा शीशा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के मोहनलाल पोखरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो दिन पूर्व पुलिस कर्मियों ने एक खड़ी ट्रक के चारो टायरों की हवा निकालने के साथ खिड़की का शीशा तोड़ दिया। यह आरोप पेट्रोल पंप संचालक ने लगाते हुए शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर जांचकर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी से बताया कि बीते 9 फरवरी की रात बालू लदा एक ट्रक जमानिया मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा। मोड़ के पास तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोकी और उसने सीधे पेट्रोल पंप परिसर के अंदर लाकर खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खड़ी ट्रक के चारों टायरों की हवा निकालने के लिए लोहे की कील ठोंक दी। इसके बाद राइफल की बट से ट्रक के दोनों खिड़की के शीशे को भी तोड़ दिया। यहीं नहीं फरार चालक को पकड़ने के लिए ट्रक के पास पुलिस कर्मियों को भी तैनात कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रक के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाए उसे पुलिस कर्मियों द्वारा दूसरे दिन छोड़ भी दिया गया। पुलिस के इस ताडंव को देख पेट्रोल पंप संचालक शरद चंद ने एसपी से मुलाकात कर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें