फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया ओवरब्रिज के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों द्वारा प्रधानपति को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव निवासी प्रधानपति जयशंकर राजभर देर रात अपनी बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही चौकिया स्थित नवनिर्मित ओवरब्रिज के पास पहुंचे नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह अभी कुछ समझ पाते कि दूसरे बदमाश ने तमंचे से गोली दाग दी। संयोग रहा कि गोली उनके हथेली में लगी और वह बाल-बाल बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए थे। प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सदर हृदयानंद सिंह ने बताया कि घायल प्रधानपति की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें